कोरोना महामारी के दौर में Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे) बहुत ही कारगर है| वैसे देखा जाये तो हमेशा ही घरेलू नुस्खे फायदेमंद होते हैं| योग आसन एवं खान-पान में सुधार करके हम सभी अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बहुत ही ज्यादा सशक्त और विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने में सक्षम बना सकते हैं|

परहेज करें

Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)
Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)
  • कोरोना काल में भारी सब्जियां (ऐसी सब्जी जिसको पचने में ज्यादा समय लगता है) जैसे कि सरसों, बैगन, गोभी, कटहल, पालक, इत्यादि का सेवन करने से बचें|
  • गरिष्ठ भोजन (ऐसा भोजन जो देर में पचता है) जैसे कि उड़द की दाल, चने की दाल, राजमा, मैदे से बनी चीजें, पनीर आदि से दूरी बनाएं|
  • खट्टी वस्तुएं जैसे कि इमली, आचार का परहेज करें|
  • ठण्डी चीजों जैसे कि आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक्स, फ्रिज के ठण्डे सामानों से बचें|

ऑक्सीजन स्तर कम होने पर

Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)
Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)
  • सामान्य मनुष्य का ऑक्सीजन लेवल 95-100% के बीच रहता है|
  • यदि ऑक्सीजन का स्तर कम हो रहा है –
  • जितना अधिक से अधिक हो सके पेट के बल लेटकर सिर को ऊपर उठाते हुए श्वांस खीचें|
  • सिर को नीचे करते समय श्वांस को छोड़ें|
  • एक बार में 20-40 बार इस क्रिया को दोहराएँ|
  • दिनभर में इस क्रिया को आप कई बार कर सकते हैं|

मानसिक तनाव को दूर रखने का प्रयास करें|

किसी भी तरह का भारी-भरकम भोजन एवं मानसिक तनाव शरीर में ऑक्सीजन की आवश्यकता को बढ़ा देता है|


आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे

Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)
Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)

अगर नाक बंद हो और श्वांस लेने में कठिनाई हो तो भाप लेना सबसे कारगर उपाय है|

उबलते हुए पानी में नीम के पत्ते, अदरक, संतरा या नींबू के छिलके, विक्स; इनमे से से जो भी सुलभ हो, को डालकर इसका भाप नाक एवं मुख से लें|

भाप, बंद नाक खोलता है और साथ ही साथ गले और फेफड़े के लिए सैनीटाईजर का भी काम करता है|


Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)
Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)

श्वसन प्रणाली को शक्तिवर्धक बनाने हेतु सितोपलादि चूर्ण में आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार प्रयोग करें| उपयुक्त समय सुबह नाश्ते के बाद एवं शाम में हल्के नाश्ते के बाद होता है|

गले में कफ़ हो या खांसी आ रही हो तो एक चुटकी हल्दी और सेंधा नमक, गर्म पानी में डालकर सुबह और शाम को नियमित गरारा करें|

अत्यंत ही लाभप्रद है|


Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)
Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)

आधा चम्मच तुलसी अर्क आधा कप गर्म पानी या चाय में मिलाकर दिन में एक बार लें|

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु दोपहर एवं रात्रि भोजन के पश्चात् गिलोय की दो-दो गोली को गर्म पानी के साथ लें|


Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)
Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)

सरसों के तेल या तिल के तेल की दो-दो बूंदें दिन में दो बार नाक के दोनों छिद्रों में डालें|

अजवाइन, लौंग या काली मिर्च में सेंधा नमक मिलाकर दिन में दो-तीन बार चूस सकते हैं|


Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)
Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)

रात में सोते समय हल्दी वाला गर्म दूध पियें|

अगर कमजोरी महसूस हो तो चार-चार मुनक्का शुबह एवं शाम को खा सकते हैं|

रात्रि में हल्का भोजन खाएं|

अजवाइन, लौंग एवं कपूर को मिक्स करके सूंघ सकते हैं, इससे नासिका द्वार के अवरोध क्लियर हो जाते हैं और श्वसन क्रिया आसान हो जाती है|