Fitness

Gorakshasana (गोरक्षासन)

Gorakshasana (गोरक्षासन) महान योगी गोरक्षनाथ के नाम पर पड़ा है| योगी जी प्रायः इसी आसन में बैठते थे| इस आसन से शरीर पतला होता है और जड़ता नष्ट होती है| चित्त की चंचलता कम होती है और बुद्धि तीक्ष्ण होती है| शरीर शुद्धिकरण में अपना सहयोग देने लगती है|

Gorakshasana (गोरक्षासन)

गोरक्षासन करने की विधि

  • सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएँ|
  • पैरों के घुटने को मोड़ते हुए, एड़ियाँ एक साथ ले आएं|
  • एड़ियों को दोनों जांघों के मध्य न रखें; उन्हें नाभि की ओर उठाकर सामने रखें|
  • आगे बढ़कर एड़ियों पर बैठ जाएँ| ध्यान रखें छाती ना मुड़े, मेरुदण्ड सीधा रहे|
  • दोनों घुटने जमीन पर सटे रहने चाहिए और हाथ दोनों घुटनों पर रखें|
  • मुख सामने और श्वांस सामान्य|
Gorakshasana (गोरक्षासन)

गोरक्षासन के लाभ

  • किडनी, बवासीर में लाभ|
  • घुटने को मजबूत बनाता है|
  • संतुलन में सहायक|
  • नर्वस सिस्टम को बल मिलता है|
  • पाचन सिस्टम मजबूत होता है|
  • मल-मूत्र सही मात्रा में विसर्जित होता है|
  • गैस्ट्रिक को दूर करता है|
  • गर्भाशय सम्बंधित विकृतियाँ ठीक होती हैं|
  • यह कुण्डलिनी जागरण में अहम भूमिका निभाता है|
  • पैरों और पंजों को लचीला बनाता है|
Gorakshasana (गोरक्षासन)

सावधानियां

  • घुटने अथवा एड़ी में दर्द वाले व्यक्ति ना करें|
  • ज्यादा मोटे हैं तो सावधानी बरतें|
Gorakshasana (गोरक्षासन)

अनुगृहित (Obliged) –

मेरे पिता श्री शशीन्द्र शाश्वत के द्वारा अर्जित जानकारी से यह पोस्ट लाभान्वित है| मैं कोटि-कोटि धन्यवाद् देता हूँ कि पिताजी ने गोरक्षासन को विस्तार पूर्वक बताया|

Admin

View Comments

Recent Posts

Shayari, Quote & Poetry (शायरी, विचार एवं कवितायेँ)

मैं माही, मुझे शुरू से ही Shayari, Quote & Poetry (शायरी, विचार एवं कवितायेँ) लिखने का शौक रहा है| मैंने बहुत से लेख लिखे हैं उनमें से कुछ को मैं यहाँ ब्लॉग साईट पर पोस्ट कर रही हूँ|…

3 years ago

Padangusthasana (पादांगुष्ठासन)

Padangusthasana (पादांगुष्ठासन) के अभ्यास में थोड़ा वक्त लगता है| पादांगुष्ठासन संस्कृत भाषा का शब्द है।…

3 years ago

Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)

कोरोना महामारी के दौर में Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे) बहुत ही कारगर है|…

3 years ago

Coronashan Kriya (कोरोनाशन क्रिया)

वर्तमान कोरोना महामारी में आप प्राकृतिक विधि से अपनी प्रतिरोध क्षमता बढ़ा सकते हैं| फेफड़े…

3 years ago

Vashishthasana (वशिष्ठासन)

योग में वर्णित वशिष्ठासन को स्वास्थ्य का खजाना माना जाता है| संस्कृत शब्द वशिष्ठ का…

4 years ago

Merudand Aasan (मेरुदण्ड आसन)

Merudand Aasan (मेरुदण्ड आसन) संस्कृत शब्द से लिया गया है| मेरुदण्ड का अर्थ होता है…

4 years ago

This website uses cookies.