Fitness

Mandook Aasan (मण्डूक आसन)

हिंदी में मण्डूक का अर्थ मेढक होता है| इस आसन को करते समय शरीर की आकृति मेढक जैसी बन जाती है| इसलिए इसका नाम मण्डूक आसन पड़ा| इस आसन का सबसे बड़ा लाभ शुगर और पेट के रोगियों को होता है| यह योग आसनों की प्रमुख मुद्राओं में से एक है| इसका अभ्यास सभी को नियमित करना चाहिए|

Mandook Aasan

मण्डूक आसन करने की विधि

Mandook Aasan
  • वज्र आसन में बैठ जाएँ|
  • अब दोनों हाथों से अलग-अलग मुट्ठी बांधकर नाभि के पास ले आयें|
  • मुट्ठी जांघ पर ऐसे रखें कि खड़ी ही रहें, उंगलियाँ उदर की तरफ हो|
  • अब सांस को छोड़ते हुए आगे झुकें, छाती को इतना नीचे लायें कि जांघ पर टिक जाएँ|
  • ध्यान रहे कि झुकते समय मुट्ठी खड़े-खड़े ही नाभि पर दबाव डालें|
  • सिर और गर्दन उठाए रखें और दृष्टि सामने हो|
  • जबतक श्वांस बाहर निकाल कर रुक सके तब तक उसी अवस्था को बनाये रखें|
  • फिर श्वांस लेते हुए अपनी पूर्व अवस्था में आ जाएँ|
  • यह एक चक्र पूरा हुआ|
  • शुरुआत में इसे 3-5 बार करें|
Mandook Aasan

मण्डूक आसन के लाभ

  • पूरे पेट के अंगों की मालिश करता है|
  • पाचन तन्त्र और उत्सर्जन प्रणाली में सुधार करता है|
  • पेट के अवांछित गैस को दूर करने में मददगार है|
  • वजन घटाने और पेट को सपाट करने में सहायक है|
  • कब्ज और अपचन में लाभ|
  • जांघ और कूल्हे की अतिरिक्त वसा को कम कर देता है|
  • तनाव, चिन्ता व अवसाद को दूर करता है|
  • पुराने ग्रन्थों में वर्णन मिलता है कि इस आसन में कुण्डलिनी जागृत करने में मदद मिलती है|
  • इस आसन से इन्सुलिन की मात्रा शरीर में संतुलित होती है|
  • यह अग्न्याशय में सुधार लाता है, इसलिए मधुमेह में अत्यन्त लाभदायक है|
  • शर्करा को नियन्त्रित करने में प्रभावी है|
  • हृदय रोगों में भी फायदेमंद है|
  • एड़ी व पीठ दर्द को ठीक करता है|
  • दमा में लाभदायक है|
  • छाती और कन्धों के लिए अच्छा माना जाता है|

सावधानियां

  • पेट में चोट या गम्भीर कारणों से पीठ दर्द में न करें|
  • घुटना दर्द में वर्जित|
  • पेट अल्सर में इस आसन से बचें|
  • आसन के दौरान पेट पर अधिक खिंचाव न डालें|
  • उच्च रक्तचाप, अनिद्रा, माइग्रेन में आसन न करें|
  • गर्भवती को नहीं करना है|

अनुगृहित (Obliged) –

मेरे पिता श्री शशीन्द्र शाश्वत के द्वारा अर्जित जानकारी से यह पोस्ट लाभान्वित है| मैं कोटि-कोटि धन्यवाद् देता हूँ कि पिताजी ने माताजी की मदद से मण्डूक आसन को प्रदर्शित किया|

Admin

View Comments

Recent Posts

Shayari, Quote & Poetry (शायरी, विचार एवं कवितायेँ)

मैं माही, मुझे शुरू से ही Shayari, Quote & Poetry (शायरी, विचार एवं कवितायेँ) लिखने का शौक रहा है| मैंने बहुत से लेख लिखे हैं उनमें से कुछ को मैं यहाँ ब्लॉग साईट पर पोस्ट कर रही हूँ|…

3 years ago

Padangusthasana (पादांगुष्ठासन)

Padangusthasana (पादांगुष्ठासन) के अभ्यास में थोड़ा वक्त लगता है| पादांगुष्ठासन संस्कृत भाषा का शब्द है।…

3 years ago

Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे)

कोरोना महामारी के दौर में Ayurvedic Home Remedies (आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे) बहुत ही कारगर है|…

3 years ago

Coronashan Kriya (कोरोनाशन क्रिया)

वर्तमान कोरोना महामारी में आप प्राकृतिक विधि से अपनी प्रतिरोध क्षमता बढ़ा सकते हैं| फेफड़े…

3 years ago

Gorakshasana (गोरक्षासन)

Gorakshasana (गोरक्षासन) महान योगी गोरक्षनाथ के नाम पर पड़ा है| योगी जी प्रायः इसी आसन…

3 years ago

Vashishthasana (वशिष्ठासन)

योग में वर्णित वशिष्ठासन को स्वास्थ्य का खजाना माना जाता है| संस्कृत शब्द वशिष्ठ का…

4 years ago

This website uses cookies.